सपने में जलेबी खाना या देखना | Sapne Me Jalebi Khana

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में जलेबी खाना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना आने वाले समय में आरोप प्रत्यारोप, लड़ाई झगड़ा, वाद विवाद, बदनामी या रिश्तो में टकराव की ओर इशारा करता है।

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखता है, तो यह कोई आम सपना नहीं होता है। लोग सपने में जलेबी खाने को ऐसे ही सामान्य सपना समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इस सपने का बहुत गहरा अर्थ होता है। 

सपने में जलेबी खाना एक अच्छा सपना नहीं होता है, यह सपना व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले कई नकारात्मक बदलावों का संकेत देता है।

यह सपना व्यक्ति के नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, मनोकामना, यात्रा, रिश्ते और प्रेम संबंधों के बारे में कई विशेष संकेत देता है जिसके बारे में हमने विस्तार से आगे बात की है।

सपने में जलेबी खाना: शास्त्रों द्वारा सही और सटीक अर्थ

स्वप्न शास्त्र और वैदिक व्याख्या के अनुसार सपने में जलेबी खाना एक अशुभ सपना होता है, स्वप्न शास्त्र में मुख्य रूप से इस सपने को व्यक्ति के जीवन में कलह, वादविवाद या लड़ाई झगड़े का संकेत माना गया है।

किसी भी सपना का सही और सटीक अर्थ आप तब समझ पाएंगे जब आप शास्त्रों में कही गई बातों को अपनी वर्तमान परिस्थिति से जोड़कर देखेंगे।

Sapne me jalebi khana
A few sweet jalebis in the transparent plate

तो मैं आपको अपने 15 साल से अधिक स्वप्न जगत के अनुभव से बताऊंगा कि यह सपना आपको किस तरह का या आपके जीवन में होने वाले किस बदलाव का संकेत देना चाहता है।

बुरी खबर मिलने का संकेत

सपने में अगर आप खुद को जलेबी खाते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है की आपको आने वाले समय में कोई बुरी खबर मिलने वाली है।

यह खबर फसल खराब होने, परिवारिक लड़ाई झगड़ा होने, पैसा या कोई कीमती वस्तु चोरी होने, प्रोग्राम या योजना के स्थगित होने, छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने, परीक्षा कैंसिल होने, फिसल कर गिरने से जुड़ी हो सकती है।

यह खबर मुख्य रूप से आपके परिवार या सगे संबंधियों से जुड़ी हो सकती है, इसके साथ ही इस खबर का असर बहुत सीमित समय के लिए होगा।

किसी अवसर या समारोह का स्थगित होना 

अगर आपके घर या परिवार में कोई अवसर या समारोह होने वाला था, तो किसी कारणवश उस समारोह या अवसर को स्थगित करना पढ़ सकता है। 

इसकी वजह मुख्य रूप से कोई गलतफहमी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। अपने घर परिवार या किसी नजदीकी से सलाह जरूर लें।

परिवार में झगड़ा 

अगर आप सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखते हैं तो यह सपना सीधा संकेत करता है कि आपके परिवार में अचानक कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है।

इस लड़ाई झगड़े की वजह से आपको कुछ दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहना पड़ सकता है, इसलिए किसी लड़ाई झगड़े में अपना कम से कम ध्यान दें क्योंकि यह लड़ाई झगड़ा बहुत दिन तक नहीं टिकने वाला है।

नजदीकी रिश्तों में मनमुटाव 

यह सपना संकेत देता है कि आपके किसी नजदीकी रिश्ते में किसी बात बहस के कारण मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है।

आने वाले कुछ समय में रिश्तेदारों द्वारा कुछ ऐसी बातें निकालकर आएंगे जिसकी वजह से आप बात बहस कर लेंगे, जिसे लेकर आप लंबे समय तक खुद को कोसने वाले हैं।

तो इसलिए कोशिश करें की आने वाले कुछ समय तक आप किसी भी ऐसी बातों पर ध्यान ना दें जिससे आपको खुद ही परेशानी या रिश्तो में मनमुटाव झेलना पड़े।

मित्रों में छिपी ईर्ष्या

अगर आप सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखते हैं तो यह सपना विशेष संकेत करता है कि आपके कुछ मित्र ऐसे हैं जो भीतर ही भीतर आपसे ईर्ष्या करते हैं और आने वाले समय में वे कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप उनसे बात बहस करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

लेकिन आपको इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए किसी भी मित्र या सहयोगी से बात बहस नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके मित्रों की इर्षा की जीत हो जाएगी।

धन या संपत्ति को लेकर वाद विवाद 

सपने में जलेबी खाना संकेत करता है कि आपके जीवन में जल्द ही धन या संपत्ति को लेकर छोटा सा वाद विवाद होने वाला है।

इस समस्या को आपको बहुत ही ठंडे दिमाग से निपटा चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते तो यह छोटा सा वाद-विवाद बहुत बड़ा रूप ले सकता है।

आने वाले कुछ समय तक आपको अपने निकलने वाले शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके द्वारा बोले गए शब्द आपके जीवन में कोई बड़ा संकट लाकर खड़ा कर देगा।

पति-पत्नी के बीच टकराव 

सपने में जलेबी खाना, पति-पत्नी के बीच होने वाले टकराव का भी संकेत देता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी होने वाली है।

इस टकराव को दिल से ना लें और कोशिश करें की दोनों आपस में बेहतर संबंध बना कर रखें।

कार्यक्षेत्र में आलोचना 

अगर आप एक नौकरी पेसा आदमी है, तो आने वाले समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

यह आलोचना समय पर काम पूरा न करने, काम में लापरवाही, यह समय पर टारगेट पूरा न होने के कारण हो सकती है।

इस आलोचना को आपको नजरअंदाज करने की कोशिश करनी चाहिए, और कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।

व्यापार में अनबन या लड़ाई 

अगर आप एक व्यापारी हैं और यह सपना देखते हैं तो यह संकेत देता है, कि जल्द ही आपके व्यापार में किसी व्यक्ति से अनबन या लड़ाई झगड़ा होने वाला है।

यह अनबन या लड़ाई झगड़ा कोई ऑर्डर ना मिलने, काम पूरा होने में देरी, कर्मचारियों की लापरवाही, या किसी गलतफहमी के कारण हो सकता है।

इसलिए आने वाले समय में अपने व्यापार को लेकर अधिक सजग रहें और किसी गलतफहमी का शिकार होने से बचें।

समाज में बदनामी या विरोध 

सपने में जलेबी खाना, कई बार समझ में बदनामी या विरोध का संकेत भी होता है। लोग आपके कई निर्णय पर विरोध प्रदर्शित करेंगे जिसकी वजह से आपको बदनामी का सामना करना पड़ेगा। 

आने वाले समय में आपको अपने फैसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, और ध्यान रखें की कोई भी ऐसा फैसला न लें जिससे आपको बदनामी या विरोध का सामना करना पड़े।

कोई भी फैसला या निर्णय लेने से पहले एक दो लोगों की सलाह जरूर लें।

कानूनी विवाद की संभावना  

मैंने अपने अनुभव में देखा है, कि जो भी व्यक्ति सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखता है, उन व्यक्तियों में से कुछ व्यक्तियों को किसी न किसी वजह से कानूनी विवाद में नाम आ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

तो अगर आप यह सपना देखते हैं, तो मैं आपको सलाह दूंगा की आने वाले कुछ समय तक किसी भी ऐसे विवाद में अपना हाथ डालने से पहले कई बार सोच ले नहीं तो कानूनी विवाद में फंसना पड़ सकता है। 

तीसरे व्यक्ति की वजह से कलह

यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप किसी तीसरे व्यक्ति की बात में आकर किसी बड़े झगड़े को या कलह को आमंत्रित कर सकते हैं।

इसलिए परिवार, दोस्ती या पति-पत्नी के रिश्तों में आने वाले कुछ समय तक किसी भी बात बहस से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

बिना कारण आरोप प्रत्यारोप

अगर आप सपने में खुद को जलेबी खाते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है, की आने वाले समय में  आरोप प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए आने वाले समय में बहुत सावधानी से आगे बढ़े और किसी भी आरोप प्रत्यारोप को बहुत गंभीरता से ना लें।

हो सकता है यह आरोप प्रत्यारोप आपको फसाने की साजिश के तौर पर किया जा रहा हो। आपका कोई दुश्मन चाहता हो कि आप कोई ऐसा कदम उठाए जिससे आपका नुकसान हो और उस व्यक्ति का फायदा हो।

निष्कर्ष 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में जलेबी खाना एक अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना आने वाले समय में लड़ाई झगड़ा, वाद विवाद, आरोप प्रत्यारोप, बदनामी या रिश्तो में मनमुटाव की ओर इशारा करता है। 

जिस भी व्यक्ति को यह सपना दिखाई दे उसे व्यक्ति को सुबह उठते ही किसी नजदीकी मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। जिससे इस सपने का नकारात्मक प्रभाव कम से कम देखने को मिले। 

Leave a Comment